Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव: पहले चरण में 66.14 और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत...

लोकसभा चुनाव: पहले चरण में 66.14 और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत हुआ मतदान

नई दिल्ली (हि.स.)। चुनाव आयोग ने प्रथम चरण और दूसरे चरण में हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी साझा की है। आयोग के अनुसार पहले चरण की 102 सीटों पर 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण की 88 सीटों पर 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष के कुछ नेताओं ने मतदान के सटीक आंकड़े जारी करने में देरी पर सवाल उठाए थे। 2019 में मतदान का कुल प्रतिशत 67.40 प्रतिशत रहा था।

आयोग का कहना है कि अंतिम मतदान का आंकड़ा केवल डाक मतपत्रों की गिनती और कुल मतों की गिनती में इसके जुड़ने के बाद ही उपलब्ध होगा।

चुनाव आयोग ने प्रथम और दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत से जुड़े सीट और राज्य अनुसार आंकड़े भी जारी किए हैं।

Related Articles

Latest News