Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाकुंभ: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोपाल, जबलपुर एवं कोटा रेल मंडल...

महाकुंभ: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोपाल, जबलपुर एवं कोटा रेल मंडल ने किये विशेष प्रबंध

महाकुंभ 2025 के प्रयागराज में आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ महापर्व के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पश्चिम मध्य रेल ने तीनों मंडलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा में व्यापक विशेष प्रबंध किए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य महाकुंभ के लिए यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है।
पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट एवं गुजरने वाली महाकुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली प्रयागराज के लिए रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति, सोगरिया-बनारस-सोगरिया, रीवा-प्रयागराज-रीवा, रानी कमलापति-गाजीपुर सिटी-रानी कमलापति, कोटा-रीवा एवं कटनी-दुर्ग-कटनी रूट पर आरक्षित महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है।

इसके अतिरिक्त अतिरिक्त यात्रीभार को क्लीयर करने के उद्देश्य से प्रमुख स्टेशनों जैसे रानी कमलापति, भोपाल, बीना, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना एवं कोटा स्टेशनों से अनारक्षित महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के लिए अब तक पमरे के तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा से स्पेशल एवं नियमित ट्रेनों से आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणियों में लगभग 12 लाख से अधिक यात्रियों श्रद्धालुओं ने परिवहन किया है।

महाकुंभ के दौरान बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर प्रयागराज के लिए स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन एवं अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। जिसमें टिकट चेकिंग, यात्री सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

जबलपुर मंडल

जबलपुर मंडल के आसपास के क्षेत्र विभिन्न स्टेशनों जैसे जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा एवं ब्यौहारी इत्यादि स्टेशनों से 12 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक 38 दिनो मे 145 ट्रेनो के माध्यम से 06 लाख 46 हजार 542 श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेला में पहुंचाया गया।

कोटा मंडल

13 जनवरी से होने वाले शाही स्नान के दिन से 14 फरवरी तक एक माह में कोटा से ट्रेन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 10,491 है। जिसमें आरक्षित श्रेणी में प्रयागराज के लिए 6,838 एवं जनरल कोच के यात्रियों की संख्या 3,653 है। इस एक माह में नियमित एवं स्पेशल ट्रेनों के कुल 53 ट्रिप कोटा से प्रयागराज के लिए संचालित हुए। कोटा मंडल महाकुंभ पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है अभी भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन मंडल द्वारा प्रयागराज के लिए जारी है। साथ ही कोटा मंडल से 50 से अधिक टिकट चेकिंग स्टाफ, 20 से अधिक रनिंग स्टाफ की प्रयागराज में महाकुंभ पर ड्यूटी के लिए तैनाती की गई है।

भोपाल मंडल

इस महापर्व के दौरान भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी ,संत हिरदाराम नगर, बीना, गुना, विदिशा, साँची, गंजबासोदा, मंडीदीप जैसे प्रमुख स्टेशनों से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। भोपाल मंडल से अब तक लगभग 5,54,800 यात्रियों ने विशेष ट्रेनों से यात्रा की, जिससे उनकी यात्रा को सुविधाजनक और सुगम बनाया जा सका। भोपाल मंडल ने ग्यारह विशेष ट्रेनें प्रारंभ कीं, जिनके कुल 92 फेरे पूरे किए गए और मंडल से प्रारंभिक ट्रेनों में लगभग 2,67,800 श्रद्धालु प्रयागराज तक आसानी से पहुँच सके। इटारसी रेलवे स्टेशन से होकर औसतन 40 कुंभ स्पेशल ट्रेनें गुजरीं है जिनमें अब तक लगभग 2,87,000 श्रद्धालुओं ने भोपाल मंडल से सफ़र किया।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रबंध किए। रेलवे स्टेशनों पर विशेष सहायता बूथ स्थापित किए गए, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्टेशनों पर वेटिंग हॉल, प्राथमिक चिकित्सा सेवाएँ, स्वच्छता प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया। महाकुंभ के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी स्थापित किए गए, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सका। इसके अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए के लिए अतिरिक्त टिकेट चेकिंग स्टाफ, रेल सुरक्षा बल और शासकीय पुलिस बल की तैनाती की गयी|

Related Articles

Latest News