वाशिंगटन (हि.स.)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की राह और आसान हो गई। ट्रंप की अंतिम, प्राथमिक और प्रमुख प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली ने मिल्वौकी में मंगलवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के प्रारंभिक संबोधन में ट्रंप का समर्थन किया। यह सुनते ही ट्रंप और उनके साथी जेडी वेंस के चेहरे पर मुस्कान उभरी।
निक्की हेली ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की दूसरी रात कहा कि राष्ट्र की खातिर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को उनका ‘मजबूत समर्थन’ है। उल्लेखनीय है कि सुश्री हेली को ट्रंप का सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। कन्वेंशन में फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस मौजूद रहे।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



