Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयऊर्जा क्षेत्र में ऐसा नवाचार करें जिसका अन्य राज्य करें अनुकरण: ऊर्जा...

ऊर्जा क्षेत्र में ऐसा नवाचार करें जिसका अन्य राज्य करें अनुकरण: ऊर्जा मंत्री

नवाचार ऐसा करें कि देश के अन्य राज्य इसका अनुकरण करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव के साथ भोपाल में चर्चा के दौरान कही। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए चरणवार कार्ययोजना बनाएं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मेंटेनेंस का निरीक्षण विभाग के वरिष्ठ अभ‍ियंता भी करें। उपभोक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें समझाइश दी जाए कि सर्विस अच्छी चाहिए, तो वे बिजली बिल का भुगतान समय पर करें। जोन स्तर पर शिविर लगाए जाएं। अच्छे बिजली उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाए।

उन्होंने कहा कि विद्युत अभ‍ियंता विधायकों के सम्पर्क में रहें और उनके द्वारा बताई जाने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।

Related Articles

Latest News