Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयफिल्म 'मैदान' के मेकर्स ने दर्शकों को दिया बड़ा ऑफर

फिल्म ‘मैदान’ के मेकर्स ने दर्शकों को दिया बड़ा ऑफर

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को रिलीज हुए पांच दिन बीत चुके हैं। इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा दर्शक जुटा लिए हैं। फिल्म ‘मैदान’ के जरिए बड़े पर्दे पर भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग देखने को मिल रहा है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास ऑफर रखा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म ‘मैदान’ देखने के लिए सिनेमाघरों में आ सकें।

मेकर्स ने फिल्म ‘मैदान’ को आप सिर्फ 150 रुपये में आज और कल देखने का ऑफर दिया है। यह ऑफर केवल आज और कल यानी 15 और 16 अप्रैल तक ही वैध है। यह ऑफर लगभग सभी सिनेमाघरों में लागू है। इसलिए अजय देवगन की लोकप्रिय फिल्म ‘मैदान’ देखना चाहते हैं, तो आप निश्चित रूप से इस ऑफर का लाभ उठाकर सिनेमाघरों में फिल्म देख सकते हैं। अन्य दिनों में ‘मैदान’ का टिकट 200 रुपये से ऊपर है तो इस ऑफर का इस्तेमाल करके आप 150 रुपये में देख सकते हैं।

भारतीय फुटबॉल कोच सैयद रहीम के संघर्ष की कहानी बताने वाली फिल्म ‘मैदान’ को पिछले चार साल से मौका नहीं मिला। आखिरकार ईद के मौके पर गुरुवार को फिल्म रिलीज हो गई। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है। ‘मैदान’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Related Articles

Latest News