Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयमनोज जारांगे का ऐलान- आरक्षण लागू होने तक जारी रहेगा मराठा आंदोलन

मनोज जारांगे का ऐलान- आरक्षण लागू होने तक जारी रहेगा मराठा आंदोलन

मुंबई (हि.स.)। मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने रविवार को जालना में ऐलान किया है कि जब तक मराठा समाज के अंतिम व्यक्ति को मराठा आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार से मिली शासनादेश की प्रति में कहीं भी कोताही का प्रयास किया गया तो वे फिर से मुंबई में भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से शनिवार को मराठा समाज की सभी मांगें माने जाने के बाद रविवार को मनोज जारांगे पाटिल जालना पहुंचे। इसके बाद मनोज जारांगे ने मराठा समाज के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद मनोज जारांगे पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि जब तक हर मराठा समाज को आरक्षण नहीं मिल जाता, कोई पीछे नहीं हटेगा।

जारांगे पाटिल ने यह भी कहा है कि वह 29 जनवरी को रायगढ़ जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज का दर्शन करेंगे। समाज के हर व्यक्ति को आरक्षण मिलने के बाद ही वे पूरे समाज के साथ विजयोत्सव मनाएंगे। वह छत्रपति शिवराय की समाधि के दर्शन कर 30 जनवरी को अपने घर लौटेंगे। मनोज जारांगे ने मराठा समाज को धैर्य और बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Latest News