उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आधी रात को भाईयों ने अपनी बहन को बंद कमरे में पकड़ लिया, जिसके उनका कत्ल कर दिया और नदी के पास दोनों की लाशों को नदी के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया।
दरअसल यह घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में अलग-अलग समुदायों से जुड़े युवक अरमान और युवती काजल के प्रेम संबंधों के कारण परिवार ने दोनों की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात के तीन दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
काजल और अरमान पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। काजल पढ़ाई के साथ स्कूल टीचर भी थी। रविवार की रात अरमान काजल से मिलने उसके घर पहुंचा। तभी वहां काजल के परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। गुस्से में आकर युवती के दो भाइयों ने फावड़े से दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले अरमान को मारा, फिर काजल को भी उसी तरह मौत के घाट उतार दिया।
वहीँ हत्या के सबूत मिटाने के लिए दोनों शवों को गांव से दूर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। तीन दिन बाद पुलिस को सुराग मिला। आखिरकार युवक अरमान के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जांच में काजल के भाइयों पर शक हुआ। सख्त पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।
घटना के बाद गांव में दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने भारी बल तैनात किया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। यह मामला समाज में ऑनर किलिंग जैसी कुरीतियों पर फिर से सवाल खड़े कर रहा है।











