Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअगले 10 दिनों में विपक्षी दलों के 70 से अधिक बड़े नेता...

अगले 10 दिनों में विपक्षी दलों के 70 से अधिक बड़े नेता भाजपा में हो सकते हैं शामिलः अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि कि अगले 10 दिनों में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के 70 से अधिक बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद अनुराग ठाकुर ने रविवार को मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी नीतियों से प्रभावित हो कर विपक्षी दलों के 70 से अधिक नेता 20 से 29 फरवरी के बीच भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कमलनाथ, नकुलनाथ, मनीष तिवारी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ कुछ विधायक भी पाला बदल चुके हैं।

Related Articles

Latest News