Wednesday, July 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNations League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 900वें गोल से पुर्तगाल ने क्रोएशिया को...

Nations League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 900वें गोल से पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया

लिस्बन (हि.स.)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 900वें गोल की मदद से पुर्तगाल ने गुरुवार को नेशंस लीग के अपने पहले मैच में क्रोएशिया पर 2-1 से जीत हासिल की।

डिओगो डालोट ने सातवें मिनट में बेहतरीन गोल कर पुर्तगाल को बढ़त दिला दी। इसके बाद पुर्तगाल के पांच यूरो 2024 खेलों में गोल करने में विफल रहे रोनाल्डो ने नूनो मेंडेस के एक बेहतरीन क्रॉस पर गोल करके 34वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया। यह उनके करियार का 900वां गोल था।

क्रोएशिया को ब्रेक से चार मिनट पहले गिफ्ट के रूप में एक गोल मिला, जब डालोट ने सोसा के स्लाइडिंग प्रयास को अपने ही नेट में डिफ्लेक्ट कर दिया, लेकिन स्कोर रहित दूसरे हाफ ने पुर्तगाल को अपने अभियान की विजयी शुरुआत दी। गुरुवार को लीग ए ग्रुप 1 के दूसरे गेम में पोलैंड ने स्कॉटलैंड को 3-2 से हराया।

रविवार को पुर्तगाली टीम स्कॉटलैंड की मेज़बानी करेगी, जबकि क्रोएशिया का सामना पोलैंड से होगा।

Related Articles

Latest News