Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीय'पंचायत-3' फेम एक्ट्रेस का खुलासा- सहायक भूमिकाओं वाले कलाकारों के साथ जानवरों...

‘पंचायत-3’ फेम एक्ट्रेस का खुलासा- सहायक भूमिकाओं वाले कलाकारों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार

अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘पंचायत’ के तीसरे सीज़न का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस पंचायत फेम एक्ट्रेस सुनीता राजवार ने कला जगत में कलाकारों को मिलने वाले व्यवहार पर टिप्पणी की है। उन्होंने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में छोटे किरदार निभाने वाले कलाकारों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है।

सुनीता ने कहा, “इंडस्ट्री आमतौर पर एक्टर्स को टाइपकास्ट कर देती है, क्योंकि ऐसे में मेकर्स के लिए उन्हें स्लॉट करना आसान होता है और कई कलाकार इसे स्वीकार करते हैं, क्योंकि वे अपना गुजारा करना चाहते हैं। इसलिए, वो अपने रोल को रिजेक्ट करने का रिस्क नहीं ले सकते हैं। यह निश्चित रूप से दर्दनाक है लेकिन यही सच्ची स्थिति है।”

वह आगे कहती हैं, “इंडस्ट्री में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर्स को सारी सुविधाएं दी जाती हैं। उनकी सुविधा के हिसाब से कॉल टाइम दिया जाता है, लेकिन सपोर्टिंग रोल प्ले करने वालों को ज्यादा सुविधाएं नहीं दी जातीं। मैं समझती हूं कि बड़े एक्टर्स को महीने के 30 दिन शूट करना होता है। कभी कभी उन्हें हफ्ते के सात दिन और 24 घंटों शूट करना पड़ता है, लेकिन सेट पर होने वाला भेदभाव अपमानजनक होता है।”

इस सारे अनुभव के बाद सुनीता ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। सुनीता जल्द ही पंचायत 3 में नजर आएंगी। इसमें वह क्रांतिदेवी का किरदार निभाएंगी। यह सीरीज़ 28 मई को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी।

Related Articles

Latest News