Homeराष्ट्रीय"अभया ब्रिगेड" अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम किया गया

“अभया ब्रिगेड” अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम किया गया

(हिं. स.)।प्रभारी पुलिस अधीक्षक, बगहा निर्मला कुमारी ने पुलिस जिला बगहा के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेड़िहरी में “अभया ब्रिगेड” अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम बुधवार को किया ।

एसपी ने अभियान के अंतर्गत स्कूलों के बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़खानी, उत्पीड़न एवं असामाजिक गतिविधियों के निराकरण हेतु व्यापक रूप से जागरूकता चलाई ।

इस संबंध में प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में छात्राओं को उनके अधिकारों, शिक्षा , सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों तथा संकट की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना 112 पर देने आदि के लिए जागरूक किया ।” अभया ब्रिगेड” के माध्यम से बगहा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित वातावरण बनाने की सकारात्मक पहल निरंतर जारी है।

Related Articles

Latest News