Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयRailway news : तीन ट्रेन सेवाओं का वाराणसी सिटी तक विस्तार

Railway news : तीन ट्रेन सेवाओं का वाराणसी सिटी तक विस्तार

Railway news : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, बिहार सरकार सम्राट चौधरी ने शुक्रवार 19 जून को छपरा जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोहरीघाट-औंडि़हार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार तथा मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया.

इसके अतिरिक्त बिहार के मढ़ौरा लोको प्लांट में आयोजित एक समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी इस लोकोमोटिव फैक्ट्री से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले 51वें रेल इंजन (डब्लू.डी.जी.4जी.) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Railway news : छपरा जं. स्टेशन पर समारोह को संबोधित करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 11 मई,2026 को दोहरीघाट में कार्यक्रम के दौरान छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंडि़हार ट्रेन सेवा का वाराणसी तक विस्तार की घोषणा की गयी थी और आज इन गाडिय़ों के चलने के साथ ही यह घोषणा पूर्ण हुयी.

कुछ ही दिन पहले पुणे से पटना के लिए गाड़ी चलाई गयी. रिकॉर्ड बजट आवंटन से बिहार में रेल विकास को नई रफ्तार मिली है. बिहार के लिए पहले औसतन 1,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाते थे, मोदी जी ने 2014 में आते ही बजट को दुगना किया और अब इसे बढ़ाकर रु. 10 हजार करोड़ कर दिया है. सभी जगह तीसरी लाइन, चौथी लाइन, आर.ओ.बी. का निर्माण, स्टेशनो का पुनर्विकास हो रहा है.

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों का नव निर्माण हो रहा है . बिहार में सबसे ज्यादा अमृत भारत ट्रेनें चल रही है. बिहार में 14 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है. रेल मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में बुलेट ट्रेन आएगी. दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी एवं वाराणसी से पटना, सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन नेटवर्क बनेगा.

बुलेट ट्रेन के चलने से दिल्ली से पटना की दूरी 4 घंटा 41 मिनट में पूरी होगी. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का विजन है. विकसित भारत के संकल्प को मोदी जी जमीन पर उतार रहे है.

अगले वर्ष मुंबई- अहमदाबाद बुलेट ट्रेन अगले वर्ष चालू होगी. देश के कोने कोने में 07 नये कोरिडोर मोदी जी ने इस साल के बजट में स्वीकृत किये है. और आने वाले दिनों में 7000 किमी में बुलेट ट्रेन चलेगी. और बुलेट ट्रेन में बैठकर कम समय में यात्रा पूरी होगी.

रेल मंत्री ने कहा कि छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस के चलाये जाने की लम्बे समय से मांग थी, इसके संचलन से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ, दिल्ली एक सूत्र में बंध जायेंगे. इससे छपरा के लोगो को काफी सुविधा होगी. मोदी जी के कार्यकाल में बिहार में 2034 किमी नये ट्रैक बनाये गए. जो मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क से अधिक है.

बिहार में विक्रमशिला-कटेरिया नयी लाइन जिसमें गंगा नदी रेल पुल सम्मिलित है, नरकटियागंज से रक्सौल, सीतामढ़ी से दरभंगा, सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर का दोहरीकरण, भागलपुर से जमालपुर तीसरी लाइन, भागलपुर से दुमका-रामपुर हाट, बख्तियारपुर से राजगीर तिलैया दोहरीकरण सहित अनेक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है.

इन परियोजनाओं से बिहार का नक्शा बदलेगा. कैपिसिटी को डबल किया जा रहा है, क्षमता बढऩे पर आगामी 7 से 8 वर्षों में बिहार में 200 नयी गाडिय़ाँ चलाई जा सकेंगी. इससे यात्रियों की समस्याएं समाप्त हो जाएँगी.

माननीय मोदी जी ने मढ़ौरा लोको प्लांट से रेल इंजन निर्यात को चालू किया था, आज यहाँ निर्मित 51 वें इंजन को मुख्यमंत्री, बिहार सरकार सम्राट चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. बिहार की धरती पर बना इंजन दुनिया भर में बिहार का परचम लहराएगा.

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री, बिहार चौधरी ने कहा कि आज का दिन बिहार एवं छपरा के लिए ऐतिहासिक है. आज छपरा से दिल्ली, मऊ से दिल्ली नयी एक्सप्रेस ट्रेन तथा दोहरीघाट-औंडि़हार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार का शुभारम्भ किया जा रहा है.

इससे आप सभी को देश की राजधानी से तथा उत्तर प्रदेश से जुडऩे की सुविधा होगी. आज माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी छपरा आये हैं, वे माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के कल्पना को साकार कर रहे हैं. रेल के माध्यम से बिहार के विकास का दरवाजा मोदी जी ने खोला हम उसका स्वागत करते हैं.

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश अरविन्द कुमार शर्मा जी, माननीय सांसद,सारण राजीव प्रताप रूडी जी,माननीय सांसद, महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद,घोसी राजीव राय ने नई गाडिय़ों के संचलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी, रेल मंत्री वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया.

महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने रेल मंत्री, मुख्यमंत्री, बिहार सहित सभी अतिथियों का स्वगत किया. मऊ जं. स्टेशन पर अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया.

इस अवसर पर छपरा जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में छपरा क्षेत्र के विधायक, माननीय सदस्य विधान परिषद तथा महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे छत्रसाल सिंह उपस्थित थे.

Related Articles

Latest News