Wednesday, July 8, 2026
Homeराष्ट्रीयRailway News : ट्रेनों के खाने पर रेलवे सख्त, हर पैंट्री कार...

Railway News : ट्रेनों के खाने पर रेलवे सख्त, हर पैंट्री कार की होगी जांच

Railway News :ट्रेनों की पैंट्री कारों में लगातार चूहे, कॉकरोच और गंदगी मिलने की घटनाओं को रेलवे बोर्ड ने गंभीरता से लिया है। यात्रियों की सेहत की सुरक्षा और रेलवे की छवि बनाए रखने के लिए बोर्ड ने विशेष निगरानी अभियान शुरू करने का फैसला किया है।
इसी के तहत रेलकर्मियों की ड्यूटी पैंट्री कारों की नियमित जांच और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए लगाई जाएगी। रेलवे बोर्ड ने 7 जुलाई को देशभर के सभी जोनल रेलवे के जनरल मैनेजरों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।.
Railway News : रेलवे बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि पैंट्री कार में दिखने वाली लापरवाही से न केवल यात्रियों की सेहत दांव पर लगती है, बल्कि इससे पूरी दुनिया में भारतीय रेलवे की छवि भी खराब होती है. इस नए कदम के बाद देश भर के सभी प्राइमरी रेलवे डिपो में जमीनी स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

अब ट्रेनों के सफर पर निकलने से पहले रेलकर्मियों और सफाई टीमों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे पैंट्री कार के भीतर सघन चेकिंग अभियान चलाएं. वे केवल सतही सफाई नहीं करेंगे, बल्कि यह ढूंढेंगे कि कहीं कोई चूहा या कीड़ा रसोई के भीतर पनप तो नहीं रहा है.

साफ-सफाई के लिए कई व्यवस्थाएं अनिवार्य –

इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए डिब्बों में गहन सफाई के साथ-साथ विशेष फ्यूमिगेशन यानी धुएं वाले कीटनाशक उपचार और रोडेंट कंट्रोल की व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया गया है.

रेलवे बोर्ड ने इस पूरी मुहिम को सख्ती से लागू करने के लिए रेलवे बोर्ड में पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन के निदेशक लव शुक्ला ने बताया कि इस ने आदेश के साथ पुराने नियमों की चौदह पन्नों की गाइडलाइन भी दोबारा भेजी है.

इसके साथ ही खान-पान की मुख्य एजेंसी आईआरसीटीसी के सीएमडी को भी सीधी जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि लापरवाही बरतने वाले वेंडरों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

Related Articles

Latest News