Saturday, October 10, 2026
Homeराष्ट्रीयRailway: विंध्याचल स्टेशन पर 12 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, यात्रियों को मिलेगी...

Railway: विंध्याचल स्टेशन पर 12 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

जबलपुर. शारदीय नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विंध्याचल स्टेशन पर 12 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है. यह ठहराव 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक रहेगा. इन ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा, जिससे यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी.

ठहराव पाने वाली ट्रेनों में 12141-12142 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15945-15946 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 15647-15648 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12335-12336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12295-12296 बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस और 12167-12168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस शामिल हैं. ये ट्रेनें रात से सुबह तक अलग-अलग समय पर विंध्याचल पहुंचेंगी.

मेला अवधि में मैहर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे का गति प्रतिबंध रहेगा. यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी जरूर ले लें.

Related Articles

Latest News