Rain Alert Today : देशभर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। तेज आंधी के कारण बड़े-बड़े पेड़ उखड़ने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बना हुआ है।
पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है, ऐसे में यात्रा पर जाने वाले लोगों को मौसम अपडेट जरूर चेक करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक और तटीय आंध्र प्रदेश से मध्य महाराष्ट्र तक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिससे कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। आइए जानते हैं आज आपके राज्य और जिले में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
Rain Alert Today : देश के 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली में मानसून रफ्तार पकड़ सकती है।
Rain Alert Today : दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली(27 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 27 जून को भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 27 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
Rain Alert Today : यूपी में मौसम का हाल
यूपी (27 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): आगरा, मथुरा, आजमगढ़, मिर्जापुर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, मऊ, देवरिया, अमेठी, जौनपुर, कानपुर और मैनपुरी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के साथ 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, आज यानी 27 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान (27 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): हनुमानगढ़, चुरू, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में आज यानी 27 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश (27 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): विदिशा, सागर, कटनी, बेतुल, खांडवा, शिवपुरी, सागर, दमोह, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, बालाघाट और देवास में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 27 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।








