Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयमध्यप्रदेश विद्युत फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित हुए राकेश पाठक

मध्यप्रदेश विद्युत फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित हुए राकेश पाठक

जबलपुर (लोकराग)। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी और जनरल काउंसिल की बैठक जबलपुर में कार्यवाहक अध्यक्ष खूबचंद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी राकेश पाठक को मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन का महामंत्री चुना गया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से पदाधिकारी उपस्थित थे सभी ने एकमत होकर इस निर्णय का स्वागत किया‌।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाशंकर मेहता, एनके यादव, सुनील कुरेले, सुरेश बाबू खरे, यूके पाठक, अवसार अहमद, नरेन्द्र मिश्रा, निर्मल शुक्ला, किशोर चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान, एसएल रघुवंशी, सुभाष दुबे, बीपी पटेल, जीएल चौरसिया, केदारनाथ अग्निहोत्री, सुरेन्द्र तिवारी, आरके शर्मा, प्रभु नेमा, आईडी पटले, सीताराम कुरचानिया, अजय नामदेव, प्रकाश चंद जैन, एके गुप्ता, विमल महापात्रा, एसके पचौरी, अवनीश तिवारी, अनूप वर्मा, बंसत मिश्रा, विजय डोंगरे, विनय पाठक, केसी चौबे, जुबेर अहमद, दिलीप पाठक, बृज विश्वकर्मा, मनोज पाठक, उमाशंकर दुबे, दयाशंकर दुबे सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के साथियों ने नवनियुक्त महामंत्री राकेश पाठक को बधाई दी। बैठक का सफल संचालन दिनेश दुबे और आरएस परिहार ने और आभार आईके अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Related Articles

Latest News