आरबीआई ने किया मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान: जताया 10.5 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बुधवार को मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आईबीआई ने वित्त वर्ष 2022 की पहली मॉनेटरी पॉलिसी में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

वहीं मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट को 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। रिवर्स रेपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे 3.35 प्रतिशत बनाए रखा गया है। आरबीआई गवर्नर ने साल 2021-22 के लिए 10.5 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जताया है।