Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयरिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर रविशंकर का कार्यकाल एक साल के लिए...

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर रविशंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी. रविशंकर के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। आरबीआई ने जारी एक बयान में यह जानकारी दी है।

आरबीआई ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने टी. रविशंकर को 3 मई 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में फिर से नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन मई, 2024 से रविशंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी थी।

सरकार ने टी. रविशंकर को मई, 2021 में तीन साल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया था। वह, वर्ष 1990 में आरबीआई में शामिल हुए थे, उन्होंने बीते वर्षों के दौरान केंद्रीय बैंक में विभिन्न पदों पर काम किया। डिप्टी गवर्नर के पद पर पदोन्नत होने से पहले वह रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे।

इसके अलावा उन्होंने सरकारी बॉन्ड बाजार और ऋण प्रबंधन के संबंध में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सलाहकार के रूप में भी 2005-11 तक काम किया है। रविशंकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमफिल की उपाधि हासिल की हुई है।

Related Articles

Latest News