Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयतमिलनाडु के राज्यपाल ने जेल में बंद मंत्री वी सेंथिल बालाजी का...

तमिलनाडु के राज्यपाल ने जेल में बंद मंत्री वी सेंथिल बालाजी का इस्तीफा मंजूर किया

चेन्नई (हि.स.)। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मंत्रिपरिषद से तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी का इस्तीफा मंजूर कर लिया। यह जानकारी तमिलनाडु राजभवन की आज (मंगलवार) जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। वी सेंथिल बालाजी ने पुझल सेंट्रल जेल से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भेजा था।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद वी सेंथिल बालाजी ने अपनी गिरफ्तारी के आठ महीने बाद सोमवार को इस्तीफा दिया। स्टालिन के कार्यालय ने सेंथिल बालाजी के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा था कि उनका इस्तीफा राज्यपाल को भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को मद्रास हाई कोर्ट वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।

Related Articles

Latest News