Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपश्चिम मध्य रेल के रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव के परिणाम घोषित

पश्चिम मध्य रेल के रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव के परिणाम घोषित

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात के निर्देशन में कर्मचारियों की यूनियनों को मान्यता प्रदान करने के लिए 4, 5 और 6 दिसंबर 2024 को  मतदान प्रक्रिया का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। 

इस चुनाव में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों और भोपाल एवं कोटा मंडल के दोनों कारखानों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।आज 12 दिसंबर 2024 को गुप्त मतदान चुनाव- 2024 (SBEC-III) की मतगणना सफलता पूर्वक संपन्न हुई। यह मतगणना रिटर्निंग ऑफिसर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं प्रसाइडिंड ऑफिसर तीन अपर मण्डल रेल प्रबंधक और 2 मुख्य कारखाना प्रबंधक सहित कार्मिक विभाग के अधिकारीगण, कार्यरत कर्मचारी एवं समस्त यूनियन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की गई।

पश्चिम मध्य रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव परिणाम 

पमरे में हुए मतदान में कुल 44,946 वैध मत पड़े

पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ (WCRMS): 17,985 वोट (40.01%)

पश्चिम मध्य रेल एम्प्लाइज यूनियन (WCREU): 14,727 वोट (32.77%)

पश्चिम मध्य रेल वर्कर्स यूनियन (WCRWU): 7,402 वोट (16.47%)

पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद (PMRKP): 4,629 वोट (10.30%)

स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन (SRBKU): 203 वोट (0.45%)

कुल अमान्य मत: 549

पश्चिम मध्य रेल प्रशासन रिटर्निंग ऑफिसर ने नियमानुसार पात्र पाए जाने पर पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ (WCRMS) को मान्यता पत्र  (recognition letter) जारी कर दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। यह कदम रेलवे कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित करने और उनकी यूनियन की मान्यता प्रक्रिया को सुचारु रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Latest News