Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयफिल्म 'शैतान' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिन में कमाएं 100...

फिल्म ‘शैतान’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिन में कमाएं 100 करोड़

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म ‘शैतान’ का जलवा है। इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच इसकी चर्चा थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए कई लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करा ली थी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक चल रही है। शैतान की रिलीज़ के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर : फिल्म द नक्सल स्टोरी रिलीज हुई। हालांकि, इन फिल्मों का शैतान की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफलता का सिलसिला जारी है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भी अपनी कमाई का आंकड़ा बरकरार रखा है।

शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

8 मार्च को जब फिल्म शैतान सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इतना ही नहीं इस फिल्म की कमाई की रेस अभी भी जारी है। फिल्म ने तीसरे 20.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6.5 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.05 करोड़ रुपये, नवें दिन 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। ”सैक्निल्क” की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो कुल मिलाकर इस फिल्म ने 10 दिनों में कुल 103.05 करोड़ की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं ये फिल्म विदेशों में भी पॉपुलर है। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 137.98 करोड़ रुपये है।

वहीं, फिल्म ”शैतान” की बात करें तो यह फिल्म काला जादू, वशीकरण और अंधविश्वास पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आर माधवन वनराज नाम के खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ”शैतान” में ज्योतिका सदाना-सरवनन, जानकी बोदीवाला, अंगद राज भी मुख्य भूमिका में हैं।

Related Articles

Latest News