Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसमाजवादी पार्टी ने यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लोकसभा 2024 के 16 प्रत्याशियों की जारी लिस्ट को सपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी गई है।

जारी उम्मीदवारों में सपा ने संभल से शफीकुर्रहमान, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा, सीतापुर धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अन्नू टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजा रामपाल, बांदा से शिव शंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और गोरखपुर से काजल निषाद को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।

Related Articles

Latest News