Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयडब्ल्यूटीटी कंटेंडर एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं श्रीजा अकुला

डब्ल्यूटीटी कंटेंडर एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं श्रीजा अकुला

नई दिल्ली (हि.स.)। श्रीजा अकुला डब्ल्यूटीटी कंटेंडर एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पैडलर बन गईं हैं। उन्होंने रविवार को नाइजीरिया के लागोस में फाइनल में चीन की विश्व नंबर 504 डिंग यिजी को 4-1 (10-12, 11-9, 11-6, 11-8, 11-6) से हराया।

भारत की दूसरे नंबर की पैडलर ने अर्चना कामथ के साथ मिलकर हमवतन दीया चितले और यशस्विनी घोरपड़े को 3-0 (11-9, 11-6, 12-10) से हराकर महिला युगल का खिताब भी जीता।

श्रीजा और अर्चना ने सेमीफाइनल में एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अयहिका मुखर्जी और सुतीर्थ मुखर्जी के खिलाफ 3-0 (11-7, 11-5, 12-10) से जीत हासिल की थी।

दूसरी ओर, दीया और यशस्विनी ने अपने अंतिम-चार मुकाबले में चीन के सुन सिनान और डिंग पर 3-1 (14-12, 6-11, 11-6, 11-7) से जीत दर्ज की थी।

हरमीत देसाई और मानव ठक्कर इस स्तर पर जीत हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष युगल बन गए, उन्होंने पुरुष युगल फाइनल में स्थानीय पसंदीदा अजीज सोलंके और ओलाजिदे ओमोटायो को 3-0 (11-8, 11-9, 11-8) से हराया।

श्रीजा, अर्चना, हरमीत और मानव पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम का हिस्सा हैं, जिसका नेतृत्व शरत कमल और मनिका बत्रा करेंगे।

Related Articles

Latest News