Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयUPSC 2025: गांव से पढ़ाई शुरू कर दो साल की तैयारी में...

UPSC 2025: गांव से पढ़ाई शुरू कर दो साल की तैयारी में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट गुरुवार 6 मार्च को जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कोटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में टॉप किया है।

कोटा के रावतभाटा गांव के रहने वाले अनुज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें जोधपुर भेजा गया, जहां उन्होंने मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा पास कर शानदार रैंक के साथ एम्स जोधपुर में प्रवेश लिया।

डॉक्टरी के बाद शुरू की सिविल सेवा की तैयारी

अनुज ने वर्ष 2023 में अपनी मेडिकल इंटर्नशिप पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। महज दो साल की तैयारी में उन्होंने न केवल UPSC परीक्षा पास की बल्कि देशभर में पहला स्थान भी हासिल किया।

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाती है UPSC

UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत कई केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

टॉप 10 में इन अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

UPSC द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में देशभर के कई प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने स्थान बनाया है।

  1. 1131589 — अनुज अग्निहोत्री

  2. 4000040 — राजेश्वरी सुवे एम

  3. 3512521 — अकांश ढुल

  4. 0834732 — राघव झुनझुनवाला

  5. 0409847 — ईशान भटनागर

  6. 6410067 — जिनिया अरोड़ा

  7. 0818306 — ए आर राजा मोहिद्दीन

  8. 0843487 — पक्षल सेक्रेटरी

  9. 0831647 — आस्था जैन

  10. 1523945 — उज्ज्वल प्रियांक

इस उपलब्धि के बाद कोटा और पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। गांव से निकलकर देश की सबसे बड़ी परीक्षा में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

Related Articles

Latest News