मौसम विभाग ने बताया कि इस हफ्ते सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। हवाओं की गति 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। असम, मेघालय, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Stormy weather : What was the weather like in the last 24 hours?
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने एक साथ कई रंग दिखाए हैं। West Bengal और Sikkim के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि Tripura और Assam में भी लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई, जिससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ठंड जैसा अहसास होने लगा। दूसरी ओर, Uttarakhand, Odisha, Karnataka और Telangana में ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आईं, जिसने फसलों और जनजीवन पर असर डाला। वहीं इसके उलट, Eastern Uttar Pradesh, Vidarbha और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति दर्ज की गई, जो देशभर में मौसम के असंतुलित और चरम बदलाव को दर्शाती है।
Stormy weather : What will the temperature be now?
उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले 24 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई देता है। इसके बाद टेंपरेचर धीरे-धीरे 2 से 3° सेल्सियस 30 और 1 तारीख को बढ़ सकता है। इसके बाद 2 तारीख से लेकर के 5 मई के दौरान फिर से 2 से 3° सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में भी आने वाले दो दिनों में टेंपरेचर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। इसके बाद बढ़ोतरी उतनी ही हो सकती है। 1 से 3 मई के दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और दोबारा से दो से 4 डिग्री सेल्सियस चार और 5 मई को गिर सकता है। मध्य भारत में लगभग दो डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर 1 तारीख तक गिर सकता है, उसके बाद कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
पूर्वी भारत में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट 1 मई तक हो सकती है, उसके बाद कोई खास खास बदलाव नहीं दिखाई देता है।
महाराष्ट्र में टेंपरेचर 2 से 3° सेल्सियस 2 मई तक गिर सकता है, उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं है और गुजरात में भी टेंपरेचर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट 1 मई तक हो सकती है।

Stormy weather : Alert issued for these places
अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा हो सकती है। बिहार में भारी वर्षा संभावित है। ओलावृष्टि उड़ीसा के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत में मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश में हो सकती है। दक्षिण प्रदेश भारत में भी ठंड की गतिविधियां देखे जाने की संभावना है।कर्नाटक में भारी वर्षा संभावित है। कर्नाटक-तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।












