Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसुनील शेट्टी ने बेटे के साथ किये भगवान महाकाल के दर्शन

सुनील शेट्टी ने बेटे के साथ किये भगवान महाकाल के दर्शन

सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान के साथ भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। इस दौरान सुनील शेट्टी ने सफेद धोती, शरीर पर सफेद कपड़ा ले रखा है। नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। सुनील शेट्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आजकल कई बॉलीवुड कलाकार उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। वे वहां सुबह की महाआरती करते नजर आ रहे हैं। अब सुनील शेट्टी भी अपने बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचे हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी है।

सुनील शेट्टी के काम की बात करें तो उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म हंटर रिलीज हुई थी। इससे पहले उन्होंने गनी, मराक्कर, मुंबई सागा, दरबार, पैलवान जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि सुनील फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बातचीत करते नजर आते हैं।

Related Articles

Latest News