लखनऊ (हि.स.)। संभल में जामा मस्जिद में सर्वे कार्य के दाैरान भारी बवाल के बीच एडवोकेट कमीशन का सर्वे पूर्ण हाे गया है। यह जानकारी देते हुए हिन्दू पक्षकार के एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने मीडिया को दी।
रविवार काे एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने बताया कि जामा मस्जिद में सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सर्वे के दाैरान मस्जिद कमेटी के सभी सदस्य एवं उनके एडवोकेट भी उपस्थित रहे। सर्वे के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई है। हिन्दू पक्षकार के एडवोकेट जैन ने बताया कि 29 नवंबर को कोर्ट के समक्ष एडवोकेट कमीशन की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
सर्वे का कार्य शुरू हाेने पर वहां बवाल होने लगा। जिसके कारण कुछ कार्य में विलम्ब हुआ। फिर भी सर्वे के कार्य को पूरा कर लिया गया है। कोर्ट से समूचे मामले में फैसला आने में कुछ वक्त लगेगा। इस दौरान कोर्ट के समक्ष सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा।






![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



