Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयएक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती है सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी...

एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती है सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेनी

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक सुष्मिता सेन की शादी नहीं हुई है, लेकिन उनकी दो बेटियां रेनी और अलीसा हैं। इन दोनों लड़कियों को सुष्मिता ने गोद लिया था। अलीसा तो अभी छोटी है, लेकिन रेनी 24 साल की है। रेनी अपनी मां की तरह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इस बात का खुलासा खुद सुष्मिता ने किया है।

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सुष्मिता सेन ने कहा, “रेनी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं और वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस बनेंगी। उसकी तैयारी चल रही है।” सुष्मिता ने अपनी बेटियों को अकेले बड़ा करने के बारे में कहा, “मेरी बेटियों को कभी भी पिता न होने की कमी महसूस नहीं होती। उन्हें पिता की जरूरत नहीं है। आप उन्हीं चीजों को मिस करते हैं जो आपके पास हैं। आप उस चीज़ को कैसे खो सकते हैं जो आपके पास कभी नहीं थी।”

रेनी की बात करें तो उन्होंने 2021 में शॉर्ट फिल्म ‘सुट्टाबाजी’ में काम किया था। रेनी ने सुष्मिता की वेब सीरीज ‘ताली’ में महामृत्युंजय मंत्र को भी आवाज दी थी। रेनी और अलीसा के साथ सुष्मिता की बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग है। सुष्मिता अपनी बेटियों के साथ कई इवेंट्स में जाती हैं।

Related Articles

Latest News