Thursday, May 21, 2026
Homeराष्ट्रीयSwami Aniruddhacharya : नीट पेपर लीक मामले को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने सरकार...

Swami Aniruddhacharya : नीट पेपर लीक मामले को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने सरकार पर कसा तंज

Swami Aniruddhacharya : मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावल के मशहूर कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने नीट परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस प्रकार के मामले को सरकार की नीयत से जोड़कर पेश कर दिया है।
दरअसल, नीट पेपर लीक मामले के बाद छात्रों में आक्रोश का माहौल है। विपक्षी दल इस पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। दोबारा नीट की परीक्षा के आयोजन की तैयारी शुरू की गई है। वहीं, नीट इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर परीक्षा देने वाले छात्रों के बीच एक अलग प्रकार का असंतोष पैदा हो गया है। इन सब के बीच स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज का बयान इस समय खासी चर्चा में है।
Swami Aniruddhacharya
Swami Aniruddhacharya

 

Swami Aniruddhacharya : What did Swami Aniruddhacharya say?

स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने एक कथा के दौरान एक भक्त के सवाल के जवाब में नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण पर अपनी बात कही। भक्त की ओर से इस मामले में सरकार की ओर से कदम उठाए जाने को लेकर सवाल किया गया था। इस पर स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि सरकार चाहती है कि आप पढ़ो मत। क्योंकि, आप पढ़-लिख जाएंगे तो नौकरी मांगने लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार तो चाहती है कि आप उनसे महीने का 1000-5000 रुपये यूं ही लेते और पढ़ो मत।

Swami Aniruddhacharya
Swami Aniruddhacharya

स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि पढ़ने के लिए आप एग्जाम दोगे तो पेपर लीक हो जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप परीक्षा दो और बाद में एग्जाम कैंसिल। अब पता नहीं अगला कब होगा? तब तक उम्र निकल चुकी होगी। तब तक यह दिक्कत आ चुकी होगी कि आप उसमें सफल होंगे या नहीं। हमारे देश में यही तो घोटाला है।

Swami Aniruddhacharya : What was the question?

एक भक्त ने स्वामी अनिरुद्धाचार्य से सवाल किया था कि नीट परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। इसके कारण लाखों युवा परेशान हैं। कुछ तो सुसाइड कर चुके हैं। जिन लोगों ने इतनी मेहनत की है और इतना पैसा खर्च किया है और अब उनकी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। इस बिंदु पर सरकार क्यों नहीं सोच रही है। उन्होंने कहा कि इन नौजवानों के साथ में ऐसा होना चाहिए। वास्तविक काबिल छात्र को इससे नुकसान होगा। यह स्थिति नहीं बननी चाहिए। सरकार को इस पर तत्काल एक्शन लेना चाहिए। स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने इसी सवाल का जवाब दिया है।

Related Articles

Latest News