Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयउप्र के बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया...

उप्र के बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, ये हैं प्रमुख मांगें

लखनऊ (हि.स.)। काफी लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों ने सोमवार को उप्र के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया है। इन अभ्यर्थियों रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर धरना दिया था।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में यह है कि 68500 शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी और दिव्यांगजन आदि को आरक्षित श्रेणी में रखा जाये। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उप्र और संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति विधान परिषद उप्र द्वारा जारी आदेश व संस्तुति ओबीसी, दिव्यांगों आरक्षित श्रेणी में मानते हुए पूर्णांक 150 में से 60 अर्थात 40 प्रतिशत पर संशोधित परिणाम घोषित कर नियुक्ति की जाए। खबर लिखे जाने तक अपनी मांगों को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी पदर्शन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती का आयोजन बेसिक शिक्षा परिसद उप्र की ओर से हुआ था। इसमें बड़े स्तर पर पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोग हैं। राष्ट्रीय और राज्य पिछड़ा आयोग में एक इसकी एक साल तक सुनवाई हुई। आरक्षण को लेकर विसंगति हुई है, जिसको लेकर कई बार प्रदर्शन, घेराव हुए हैं। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।

Related Articles

Latest News