Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी, 3.23 अरब डॉलर घटकर...

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी, 3.23 अरब डॉलर घटकर 654.86 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई (हि.स.)। विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह दिसंबर को समाप्त हफ्ते में 3.23 अरब डॉलर घटकर 654.86 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 1.51 अरब डॉलर बढ़कर 658.09 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 6 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 3.23 अरब डॉलर घटकर 565.62 अरब डॉलर रह गईं है। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 66.93 अरब डॉलर रहा। हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.03 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आरबीआई के अनुसार पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.27 अरब डॉलर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सितंबर, 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Related Articles

Latest News