The havoc of terrible heat : भारत के कई हिस्सों में गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है और हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच India Meteorological Department (IMD) ने रविवार को अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा, जहां तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है। दिन के समय तेज धूप और लू चलने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
The havoc of ‘terrible’ heat : विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाएगा, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह समय ज्यादा संवेदनशील है। IMD ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने जैसी सावधानियां अपनाने की अपील की है, ताकि गर्मी के इस गंभीर दौर से सुरक्षित रहा जा सके।

The havoc of ‘terrible’ heat : Do not leave the house between 12-4 pm
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में लू चलने के हालात बने रहेंगे और दोपहर के वक्त स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा है कि इस दौरान, अपनी बॉडी में पानी की कमी ना होने दें। साथ ही, हीट स्ट्रोक का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को ज्यादा अलर्ट बरतने की जरूरत है।
The havoc of ‘terrible’ heat : It is important to keep the body hydrated
मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के लिए कुछ अहम उपाय भी बताए हैं। लोगों को बार-बार पानी पीने की सलाह दी है। बॉडी को हाइड्रेट रखने की एजवाइज दी है। साथ ही, धूप में जाने से बचें और यदि बाहर जाना जरूरी है तो ढीले और हल्के सूती कपड़े पहनें। जितना मुमकिन हो, अपने घर के अंदर ही रहें और धूप के साथ संपर्क को कम करें।
The havoc of ‘terrible’ heat : See a doctor as soon as you notice symptoms of heat stroke
पहले से बीमार लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी के इस मौसम में सबसे अधिक खतरा रहता है। फैमिली के ऐसे मेंबर्स का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसके अलावा, प्रशासन भी लोगों से अनुरोध कर रहा है कि जरूरी सावधानियां अपनाएं और इस भयानक गर्मी से खुद को सेफ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की सेहत संबंधी इमरजेंसी सिचुएशन से बच सकें।










