Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयइस राज्य को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड

इस राज्य को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड

रायपुर,(हि.स.)। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय मंच पर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ को मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये अवॉर्ड औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण के क्षेत्र में मिला है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीती देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस सम्मान के लिए संबंधित अधिकारियों, संस्थाओं और किसान भाइयों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा है कि मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण के क्षेत्र में धमतरी, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों को “कृषि क्षेत्र में निजी निवेशों के माध्यम से आजीविका विकास में प्रशासनिक उत्कृष्टता” के लिए सम्मानित किया जाना, छत्तीसगढ़ की सशक्त कृषि नीति और प्रभावी प्रशासन का प्रमाण है।

यह उपलब्धि किसानों की आय वृद्धि, स्थानीय संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की सशक्त कृषि नीति और प्रभावी प्रशासन का प्रमाण है, उन्होंने आगे लिखा कि छत्तीसगढ़ नवाचार, सतत कृषि और समावेशी विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Latest News