Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसांसद की शिकायत पर स्टेशन मास्टर सहित तीन रेलकर्मी निलंबित

सांसद की शिकायत पर स्टेशन मास्टर सहित तीन रेलकर्मी निलंबित

झुंझुनू (हि.स.)। रेल विभाग द्वारा कार्यक्रम से एक दिन पहले ही जिले के बिसाऊ रेलवे स्टेशन पर बांद्रा गंगानगर अरावली एक्सप्रेस को रोक देने के मामले में रेलवे में बिसाऊ स्टेशन मास्टर समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित किया है। अब इस ट्रेन का बिसाऊ स्टेशन में नियमित ठहराव आज 21 फरवरी से होगा।

बांद्रा मुंबई से श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली अरावली एक्सप्रेस का रेलवे ने दिशाओं में 20 फरवरी से ठहराव तय किया था। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह था। झुंझुनू से सांसद नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन अधिकारियों के लापरवाही के कारण यह ट्रेन एक दिन पूर्व सोमवार को ही बिसाऊ स्टेशन पर रोक दी गई। ट्रेन रुकने पर ट्रेन के गार्ड व पायलट का आम लोगों द्वारा स्वागत कर दिया गया। इस पर सांसद नरेंद्र कुमार ने नाराजगी जताते हुए डीआरएम को शिकायत की।

डीआरएम जयपुर ने तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही ट्रेन के ठहराव करने को गंभीर लापरवाही मानते हुए बिसाऊ स्टेशन मास्टर इंद्रजीत, जयपुर क्षेत्र कंट्रोलर तथा एक अन्य को निलंबित कर दिया। साथ ही ट्रेन के ठहराव की तिथि भी बदल दी है। सीनियर डीसीएम जयपुर कृष्ण कुमार मीणा का कहना कि अब बुधवार से ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Latest News