Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Price Today: आज फिर सोने के भाव में आई तेजी, सस्ती...

Gold Price Today: आज फिर सोने के भाव में आई तेजी, सस्ती हुई चांदी

घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 11 मार्च को सोने के भाव में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज सोने की कीमत में 100 रुपये से 150 रुपये का उछाल देखा जा रहा है।

24 कैरेट सोने का भाव

इस तेजी के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 87,830 रुपये से लेकर 87,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

22 कैरेट सोने का भाव

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना 80,510 रुपये से लेकर 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में मामूली गिरावट है और चांदी 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Murrah Buffalo: ऐसी भैंस जो रोजाना देती है 25 से 30 लीटर दूध जाने ऐसी भैस की कीमत?

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 87,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

100W फ़ास्ट चार्जर से DSLR की बत्ती गुल करेगा 200MP कैमरे वाला Vivo V31 Pro 5G Smartphone 

Related Articles

Latest News