घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार 9 मार्च को सोने के भाव में वृद्धि देखी जा रही है और आज सोने की कीमत में 550 से लेकर 650 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है।
24 कैरेट सोने का भाव
आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,710 रुपये से लेकर 87,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
22 कैरेट सोने का भाव
इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना 80,400 रुपये से लेकर 80,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 87,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



