Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयTragic accident : मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी,...

Tragic accident : मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत”

Tragic accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पुखरी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tragic accident : जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बोलेरो (एचपी-01सी-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की थी. वाहन में सवार लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे कि छतरूंड के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी.

हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई. मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है. अधिकांश लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य संभाला.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं. उनका कहना है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध होते तो इस भीषण दुर्घटना को टाला जा सकता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं प्रशासन मृतकों की पहचान और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा हुआ है. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

Related Articles

Latest News