Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी तृणमूल कांग्रेस

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) निरस्त करने की मांग करेंगे।

नवनिर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बैठक के बाद बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी गठबंधन ने भले आज सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया, इसका मतलब यह नहीं है कि वह कल ऐसा नहीं करेगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा कि उन्हें खुशी होगी यदि ‘कमजोर और अस्थिर’ भाजपा नीत एनडीए सरकार सत्ता से बाहर हो जाए। ममता बनर्जी ने कहा कहा, ‘देश बदलाव चाहता है। यह जनादेश बदलाव के लिए था। हम इंतजार कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।’

Related Articles

Latest News