Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तराखंड वनाग्नि मामला: 10 वन दारोगा-आरक्षी निलंबित, पांच मुख्यालय से संबद्ध और...

उत्तराखंड वनाग्नि मामला: 10 वन दारोगा-आरक्षी निलंबित, पांच मुख्यालय से संबद्ध और दो से मुख्यमंत्री ने मांगा जवाब

देहरादून (हि.स.)। वनाग्नि रोकने में लापरवाही बरतने पर 10 वन दारोगा-आरक्षी के निलंबन के साथ कुल 17 अधिकारियों-कार्मिकों पर अनुशात्मक कार्रवाई हुई है। इसमें दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तो पांच अधिकारियों को मुख्यालय संबद्ध किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जंगलों में आग लगने की जिम्मेदारी तय करते हुए 17 रेंजर, दारोगा और वन आरक्षियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इनमें से 10 कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। जबकि सात के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री धामी ने आग लगाने में संलिप्त तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिन सचिवों की अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। सभी सचिव संबंधित जनपद में जाकर वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और वनाग्नि को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।

Related Articles

Latest News