Vijay turns action mode CM : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) अध्यक्ष एक्शन मोड में आ गए हैं। विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम प्रशासनिक नियुक्तियां शुरू कीं। उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पी सेंथिल कुमार और जी लक्ष्मी प्रिया को अपना मुख्य सहयोगी नियुक्त किया। सेंथिल कुमार पहले स्वास्थ्य विभाग के सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं। उनको मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव-1 का पद भी दिया गया है।

Vijay turns action mode CM : IAS Lakshmi Priya gets important responsibility
इसके अलावा वरिष्ठ आईएएएस अधिकारी लक्ष्मी प्रिया को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव-2 नियुक्त किया गया है। जो कि आदि द्रविड़ कल्याण विभाग की सचिव के तौर पर काम कर रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तीसरे विशेष सचिव की नियुक्ति भी होने की उम्मीद है। परंपरा के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों की सहायता के लिए सीएमओ में एक संयुक्त सचिव और तीन विशेष सचिव होते हैं। इनके बीच अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं।

Vijay turns action mode CM : Appointments made immediately after assuming office
ये नियुक्तियां विजय के औपचारिक रूप से तमिलनाडु सचिवालय में पदभार संभालने के तुरंत बाद हुई हैं। इससे पहले दिन में जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। सचिवालय पहुंचने पर विजय को पुलिस की ओर से औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद वे मुख्यमंत्री के कक्ष में गए, जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्रशासनिक औपचारिकताओं के बारे में जानकारी दी।

Vijay turns action mode CM : Vijay became emotional while sitting on the Chief Minister’s chair.
सचिवालय में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहली बार बैठने से पहले विजय काफी भावुक नजर आए। वरिष्ठ मंत्री केए सेंगोत्तैयान उन्हें अपनी सीट पर बैठने के लिए प्रोत्साहित करते दिखे। इसके बाद विजय मुस्कराए और फिर औपचारिक रूप से पदभार संभाला। विधानसभा सचिव श्रीनिवासन ने नए मुख्यमंत्री को बधाई दी, जबकि वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।











