देशभर में मानसून के आक्रामक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 12 सितंबर को यूपी, बिहार सहित 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, तेज आंधी के चलते छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।
वहीं, बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा की वजह से पूर्वी भारत के राज्यों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। कई राज्यों में ओले गिरने की भी अलर्ट है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी हरियाणा से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक एक ट्रफ फैली हुई है। चलिए विस्तार से जानतें है कि आत 12 सितंबर को मौसम का हाल कैसा रहेगा।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज देश के 24 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।
आज देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे, उत्तर प्रदेश में 50 से 55, बिहार में 40 से 50, झारखंड में करीब 70, उत्तराखंड में 60 और हिमाचल प्रदेश में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में 60 से 70 और छत्तीसगढ़ में हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर में 40 से 50, पश्चिम बंगाल में 55 से 60, पंजाब में 50 से 55 और ओडिशा में करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट है, जहां करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 27°C, लखनऊ में 33°C और 27°C, पटना में 33°C और 27°C, रांची में 26°C और 23°C, देहरादून में 29°C और 23°C, जयपुर में 33°C और 26°C तथा भोपाल में 29°C और 24°C रहने का अनुमान है।
ऐसे में लोगों को तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।








