मानसून के सक्रिय दौर के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 29 अगस्त को यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में प्रचंड बारिश, गरज-चमक और आंधी की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 85 से 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। तेज बारिश और आंधी के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को यात्रा करने से पहले मौसम विभाग की ताजा चेतावनी जरूर देख लेने की सलाह दी गई है।
लगातार बारिश के कारण 5 से अधिक राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र और नदी के किनारों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा 4 से अधिक राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि उत्तरी ओडिशा के तटवर्ती इलाकों के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज 29 अगस्त को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहेगा और किन जिलों में बारिश, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
15 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना –
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 29 अगस्त को 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के दौरान 87 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाले तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। उत्तर भारत के राज्यों के लोगों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में मौसम का मिजाज –
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी 29 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
UP में आज मौसम कैसा रहेगा –
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज यानी 29 अगस्त को भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, बिजनौर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ और बिजली के खंभे गिरने तथा फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
BIHAR में आज मौसम कैसा रहेगा –
पटना, सारण, सिवान, गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में आज यानी 29 अगस्त का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में आज मौसम का मिजाज –
रांची, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा –
नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा –
कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में जोरदार बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, मनाली में आज यानी 29 अगस्त का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा –
पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाद, राजौरी उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटेकी स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल में आज का मौसम का मिजाज –
कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हावड़ा में आंधी भारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा –
गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा –
अलवर, करौली, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बांसवाड़ा, ब्यावर, दौसा, धौलपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा –
ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, खांडवा, मांडला, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।








