Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयहंगरी के रासोव्स्स्की ने जीता अपना दूसरा ओपन वॉटर विश्व खिताब

हंगरी के रासोव्स्स्की ने जीता अपना दूसरा ओपन वॉटर विश्व खिताब

दोहा (हि.स.)। क्रिस्टोफ रासोव्स्स्की ने रविवार को यहां 2024 विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 किमी ओपन वॉटर तैराकी का खिताब जीत लिया है।

2023 विश्व चैंपियनशिप में उपविजेता बनकर अपना ओलंपिक कोटा पहले ही सुरक्षित कर चुके हंगरी के रासोव्स्स्की ने एक घंटे, 48 मिनट और 21.20 सेकंड के समय के साथ अपना दूसरा विश्व खिताब जीता।

खिताबी जीत के बाद तैराक ने सिन्हुआ के हवाले से कहा, “यह एक अविश्वसनीय जीत है और स्पर्धा के दौरान इसकी स्थितियाँ एकदम सही थीं।” इस खिताबी जीत के बाद वह दोहा में बुधवार को होने वाली पुरुषों की 5 किमी वॉटर तैराकी में दोहरी सफलता हासिल करने के लिए तैयार हैं।

फ्रांस के मार्क-एंटोनी ओलिवियर ने 2.4 सेकंड पीछे रहते हुए रजत पदक हासिल किया, जबकि ब्रिटेन के हेक्टर पार्डो पोडियम से बाहर हो गए।

Related Articles

Latest News