Yoga day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन की संभावना जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 20 जून की शाम जबलपुर पहुंच सकती हैं और सर्किट हाउस क्रमांक-1 में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 21 जून की सुबह वे शहर के मॉडल हाई स्कूल परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास करेंगी। सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं।
Yoga day : हालांकि अभी तक उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह जानकारी संभावित कार्यक्रम के आधार पर सामने आई है और अंतिम कार्यक्रम में समय अथवा अन्य व्यवस्थाओं में बदलाव संभव है। राष्ट्रपति के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा शुरू हो गई है. सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थल से संबंधित प्रारंभिक तैयारियों पर भी विचार किया जा रहा है.
प्रोटोकॉल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सूचना दिल्ली से दूरभाष के माध्यम से मिली है. अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश या आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है. ऐसे में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अंतिम पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.
राष्ट्रपति के संभावित आगमन की खबर सामने आने के बाद प्रशासन और विभिन्न विभागों में हलचल तेज हो गई है. आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद दौरे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी.











