Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजसोनाक्षी से नाराज हैं पिता शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी से नाराज हैं पिता शत्रुघ्न सिन्हा

”हीरामंडी” फेम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल रविवार 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लीक हुए कार्ड के मुताबिक, इवेंट मुंबई में आयोजित किया जाएगा। पूनम ढिल्लन और हनी सिंह जैसी मशहूर हस्तियों ने सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबर की पुष्टि की है, लेकिन न तो इस जोड़े और न ही उनके परिवार ने इस पर कोई टिप्पणी की है। अब शत्रुघ्न सिन्हा के एक करीबी शख्स ने कहा है कि शादी की अफवाहें सच हैं।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर फिल्म निर्माता और सोनाक्षी सिन्हा के परिवार के करीबी दोस्त पहलाज निहलानी ने शादी की पुष्टि की है। सोनाक्षी पहलाज को चाचा कहती हैं। तो उनके चाचा ने कहा है कि वो उसकी शादी में जायेंगे। पहलाज ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी चर्चा थी कि उनके पिता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी के साथ कथित तनावपूर्ण संबंधों के कारण शादी में शामिल नहीं होंगे।

इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी के बिना शादी नहीं हो सकती। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें सोनाक्षी की शादी के बारे में नहीं पता था, जिस पर निहलानी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के कारण शत्रुघ्न सिन्हा तीन महीने से घर नहीं हैं इसलिए उन्हें पता नहीं चला। हो सकता है कि सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने शादी की तैयारियां जारी रखी हों और उनके लौटने पर उन्हें सूचित करने का फैसला किया हो। उन्होंने यह भी बताया कि शत्रुघ्न शादी में जरूर शामिल होंगे। निहलानी ने कहा, ‘सोनाक्षी और उनके परिवार के साथ सबकुछ ठीक है।’

यह पूछे जाने पर कि क्या शत्रुघ्न सिन्हा इस बात से नाराज थे कि सोनाक्षी ने उन्हें पहले नहीं बताया, निहलानी ने कहा, ‘सोनाक्षी उनकी सबसे प्रिय हैं। इसलिए वे उससे नाराज नहीं होंगे।’

पहलाज निहलानी ने यह भी बताया कि 23 जून को सुबह सोनाक्षी और जहीर की शादी होगी और शाम को रिसेप्शन होगा। दोनों की शादी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के शामिल होने की संभावना है। इस बीच फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब सोनाक्षी और जहीर शादी के बारे में अपडेट देंगे।

टॉप हेडलाइंस

भारतीय नौसेना ने 17 साल की सेवा के बाद ‘सारस’ हेलीकॉप्टरों को दी विदाई

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय नौसेना ने 17 साल तक समुद्री सुरक्षा और निगरानी करने वाले ‘सारस’ हेलीकॉप्टरों को अंतिम विदाई दे दी है। विशाखापत्तनम...

एमपी में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले हॉक फोर्स के 28 जवानों को...

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट में आयोजित एक समारोह में लांजी क्षेत्र अंतर्गत केराझेरी के जंगल में दो कुख्यात...

चीन सीमा पर श्योक नदी पार करते समय फंसा टैंक, भारतीय सेना के पांच...

नई दिल्ली (हि.स.)। चीन सीमा पर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सैन्य अभ्यास करके लौट...

संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय झा...

Copa America 2024: ब्राजील ने जीत के साथ की वापसी, पैराग्वे को किया बाहर

लास वेगास (हि.स.)। विनिसियस जूनियर ने पहले हाफ में दो गोल करके ब्राजील को शुक्रवार रात पैराग्वे पर 4-1 से जीत दिलाई और कोपा...

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना

जम्मू (हि.स.)। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। 4,029 यात्रियों...

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जल्द हो सकता है कैबिनेट का विस्तार

रायपुर (हि.स.)। भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। भाजपा...

आज जबलपुर आएंगे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कुछ देर रुकने के बाद होंगे...

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज शनिवार 29 जून की दोपहर 3:30 बजे चित्रकूट से कार द्वारा भेड़ाघाट पहुँचेंगे। ऊर्जा मंत्री...

बिग बी के नाती अगस्त्य के साथ पार्टी करती दिखीं शाहरुख की लाडली सुहाना

बॉलीवुड मशहूर हस्तियों के पार्टी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। मशहूर हस्तियों के डेटिंग के चर्चे भी देखने को मिलते हैं। वहीं, स्टारकिड...