Monday, May 20, 2024
Homeवेब स्टोरीलोकमंचइतिहास के पन्नों में 2 फरवरीः दुनिया के पुराने संग्रहालयों में शामिल...

इतिहास के पन्नों में 2 फरवरीः दुनिया के पुराने संग्रहालयों में शामिल भारतीय संग्रहालय की स्थापना

कलकत्ता (अब कोलकाता) के जवाहरलाल स्ट्रीट स्थित भारतीय संग्रहालय दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इसकी स्थापना 02 फरवरी 1814 को हुई थी। यहां दुनियाभर की दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक वस्तुओं का विशाल संग्रह है। यह संग्रहालय छह खंडों में बना है- आर्कियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, जियोलॉजी, जूलॉजी, इंडस्ट्री और आर्ट।

एंथ्रोपोलॉजी विभाग में मोहनजोदड़ो और हड़प्पा काल की निशानियां रखी हैं। यहां चार हजार साल पुरानी मिस्र की ममी भी रखी है। जियोलॉजी सेक्शन में इस इलाके में पाए जाने वाले खनिज, जीवाश्म और चट्टानें प्रदर्शित की गई हैं। जूलॉजी सेक्शन में मछलियां, सरीसृप और मैमथ के कंकाल हैं। सबसे बड़ा आकर्षण डायनासोर का वास्तविक कंकाल है। आर्ट गैलरी में भारतीय-पारसी स्टाइल की चित्रकारी और तिब्बती मंदिरों के सिल्क बैनर देखे जा सकते हैं। यह संग्रहालय इतना विशाल है कि इसे पूरा घूमने में तीन दिन का वक्त लग सकता है।

अन्य अहम घटनाएं

1509 – भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तगाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।

1556 – चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।

1626 – चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।

1788 – देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।

1814 – कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।

1862 – शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

1878 – यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1901 – क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।

1913 – न्यूयार्क में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई।

1920 – फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।

1939 – हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।

1952 – मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।

1953 – अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।

1966 – पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।

1990 – अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।

1992 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।

1999 – आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास।

2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ्तार।

2008-राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन ‘गोल्डन चैरियट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जन्म

1884 – श्रीधर वेंकटेश केलकर- प्रसिद्ध मराठी विश्वकोष के संपादक थे।

1889 – राजकुमारी अमृत कौर- भारत की प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता।

1902 – मोटूरि सत्यनारायण- दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक।

1909 – मोहिंदर सिंह रंधावा- भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक।

1915 – खुशवंत सिंह- भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।

1922 – बी. बी. लिंगदोह – मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

1925 – जीत सिंह नेगी- उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।

1989 – अनुराधा थोकचोम- भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं।

1990 – बाला देवी- भारत की महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।

निधन

1907 – दमित्री मेंडलीव- आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।

1958 – बलुसु संबमूर्ति- मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।

1960 – चतुरसेन शास्त्री- हिन्दी साहित्य के महान उपन्यासकार।

1969 – खूबचंद बघेल- स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के नेता और साहित्यकार।

1978 – गोविंद शंकर कुरुप- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1982 – मोहन लाल सुखाड़िया- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।

2007 – विजय अरोड़ा, भारतीय फिल्म व टेलीविजन अभिनेता।

2013 – पी. शानमुगम- दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।

2022 – रमेश देव- भारतीय फिल्म अभिनेता थे।

संबंधित समाचार