Monday, May 20, 2024
Homeवेब स्टोरीलोकमंचइतिहास के पन्नों में 30 जनवरीः कृतज्ञ राष्ट्र करता है महात्मा गांधी...

इतिहास के पन्नों में 30 जनवरीः कृतज्ञ राष्ट्र करता है महात्मा गांधी का स्मरण

देश-दुनिया के इतिहास में 30 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इसी तारीख को भारत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी को गोली मारी गई थी। देश को आजादी दिलाने के लिए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले गांधी जी के निधन के बाद उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1522ः ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।

1641ः पुर्तगाल ने मलक्का की खाड़ी और मलाया डचों को सौंपी।

1648ः स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता।

1649ः इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ को फांसी दी गई।

1788ः ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट की रोम में मौत।

1790ः लाइफबोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।

1902ः चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली ‘आंग्ल-जापानी संधि’ पर लंदन में हस्ताक्षर।

1903ः लॉर्ड कर्जन ने मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।

1911ः कैनेडियन नेवल सर्विस का नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवी किया गया।

1913ः हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने आइरिश होम रूल बिल को खारिज किया।

1933ः एडॉल्फ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान संभाली।

1943ः स्टालिन ग्राफ के पास सोवियत फौजों से जर्मन सेना हारी।

1948ः महात्मा गांधी की हत्या।

1949ः रात्रि एयर मेल सेवा शुरू।

1957ः राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।

1964ः दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्जा किया।

1972ः पाकिस्तान ने राष्ट्र मंडल से अपना नाम वापस लिया।

1979ः रोडेशिया में अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।

1989ः अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

1991ः इराकी सेना ने सऊदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा किया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

1997ः महात्मा गांधी की अस्थियां संगम में विसर्जित।

2001ः गुजरात के भूकंप में मरने वालों की संख्या 30 हजार पहुंची।

2003ः एरियल शेरोन ने अराफात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।

2005ः वियतनाम में बर्ड फ्लू से 12 लोग मरे।

2006ः इजराइल ने फिलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।

2007ः टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।

2008ः चेन्नई की विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपित अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सजा सुनाई।

2008ः फिजी में उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचाई।

2009ः आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुकाबले में सानिया मिर्जा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुंची।

2010ः विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर पुरुष एकल खिताब जीता।

जन्म

1889ः साहित्यकार जयशंकर प्रसाद।

1910ः भारत में “हरित क्रांति के पिता” सी. सुब्रह्मण्यम।

1913ः प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार अमृता शेरगिल।

1951ः भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ प्रकाश जावड़ेकर।

निधन

1948ः भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी।

1960ः प्रसिद्ध लेखक, कवि और संपादक नाथूराम प्रेमी।

1960ः भारतीय अर्थशास्त्री जेसी कुमारप्पा।

1968ः साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी

दिवस

शहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्य तिथि)

संबंधित समाचार