Monday, May 20, 2024
Homeवेब स्टोरीलोकमंचइतिहास के पन्नों में 9 फरवरीः स्वतंत्र भारत में जनगणना की ऐतिहासिक...

इतिहास के पन्नों में 9 फरवरीः स्वतंत्र भारत में जनगणना की ऐतिहासिक तारीख

जनगणना एक ऐसा देशव्यापी अभियान है जिसमें देश के हर एक हिस्से का हर व्यक्ति शामिल होता है। स्वतंत्र भारत में 9 फरवरी 1951 बेहद महत्वपूर्ण तारीख है, जब पहली बार जनगणना के लिए सूची बनाने का काम शुरू हुआ।

1951 में हुई यह जनगणना भारत की नौवीं जनगणना थी लेकिन देश की आजादी के बाद पहली थी। देश के बंटवारे के कारण न केवल जनगणना में अप्रत्याशित बदलाव आए बल्कि देश का भूगोल भी बदल गया। 1951 में भारत की जनसंख्या लगभग 36 करोड़ थी। 2022 में भारत की जनसंख्या बढ़ कर 135 करोड़ से अधिक हो गई।

2011 तक भारत की 15 बार जनगणना हो चुकी है। पहली बार 1872 में ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के अधीन जनगणना कराई गई थी जिसके बाद हर 10 वर्ष में यह बार होती है। भारत की पहली संपूर्ण जनगणना 1881 में हुई। 1949 के बाद से यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा कराई जाती है।

अन्य अहम घटनाएं

1667 – रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1788 – आस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1931 – भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।

1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।

1951 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरू किया गया।

1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1973 – बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।

1979 – अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।

1991 – लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।

1999 – भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।

2002 – अफगानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।

2007 – पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।

2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगाई।

जन्म

1993 – परिमार्जन नेगी – भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी।

1968 – राहुल रॉय – भारतीय फिल्म अभिनेता।

1964 – एकनाथ शिंदे – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री।

1929 – अब्दुल रहमान अंतुले – भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री।

1922 – सीपी कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा होटल लीला समूह के संस्थापक।

1942 – राजकुमार जयचंद्र सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री।

1911 – बाबूभाई पटेल – गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

निधन

1760 – दत्ताजी शिन्दे – मराठा सेनापति।

1981 – एमसी छागला – प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।

1899 – बालकृष्ण चापेकर – सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।

1950 – सर अब्दुल कादिर – न्यायविद्, पत्रकार और राजनीतिज्ञ।

1984 – टी. बालासरस्वती – भरतनाट्यम की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।

2006 – नादिरा – भारतीय फिल्म अभिनेत्री।

2008 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्यत: कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए विख्यात।

2012 – ओपी दत्ता – भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक।

2016 – सुशील कोइराला – नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री।

2018 – चंद्रशेखर रथ- ओडिशा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार।

2020 – गिरिराज किशोर- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।

2020- पी. परमेश्वरन – जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष, दिग्गज लेखक, कवि और प्रसिद्ध संघ विचारक थे।

2021 – राजीव कपूर – फिल्म अभिनेता, जो राज कपूर के पुत्र थे।

संबंधित समाचार