Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशपश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की उज्जैन लैब को मिला राष्ट्रीय स्तर...

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की उज्जैन लैब को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणीकरण

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उज्जैन में स्थापित टेस्टिंग लैब को नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) प्रमाण पत्र मिला है।

आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य से कंपनी की जरूरत की विद्युत सामग्री की जांच के लिए अब इस तरह की एनएबीएल प्रयोगशाला स्थानीय स्तर पर ही होने से अन्यत्र सामग्री भेजने में लगने वाला समय और शुल्क बचेगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उज्जैन की लैब को आगामी चार वर्षों के लिए राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र मिलने पर बधाई दी है। 

अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके नेगी ने बताया कि यह लैब पांच करोड़ की लागत से उज्जैन के शंकरपुर में तैयार हुई है। यहां अत्याधुनिक तरीके से ट्रांसफार्मर, तार और केबल की टेस्टिंग की जाएगी। जांच रिपोर्ट भी ऑटोमेटेड़ जनरेटेड़ प्राप्त होगी।

वहीं इस तरह की NABL प्रमाणीकरण वाली लैब इंदौर स्थित पोलोग्राउंड मुख्यालय में पहले से ही कार्यरत है। NABL स्तर की लैब से न केवल कंपनी के कामकाज में तेजी आती है, बल्कि आर्थिक बचत भी होती है।

Related Articles

Latest News