Homeमध्य प्रदेशएमपी में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति गठित

एमपी में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति गठित

मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजनांतर्गत भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय द्वारा योजना के कार्यान्वयन के लिए उपयुक्त रणनीति और नीति तैयार करने, योजना की निगरानी और सभी स्तरों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्य संचालन समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है।

समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण, प्रमुख सचिव, समाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, वित्त, संचालक पंचायती राज, महानिदेशक एवं संचालक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी), अपर एवं संयुक्त संचालक पंचायती राज संचालनालय, समिति अध्यक्ष के अनुमोदन से दो विशेष आमंत्रित व्यक्ति समिति में सदस्य होंगे। अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास समिति में सदस्य सचिव होंगे।

Related Articles

Latest News